बाराबंकी : युवक के माथे का तिलक जबरन मिटाया, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। कस्बा देवा स्थित सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की ऐतिहासिक दरगाह के बाहर गुरुवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक समुदाय विशेष का युवक दूसरे युवक के माथे पर लगा तिलक पानी से धोता दिख रहा है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे दरगाह पर जियारत करने पहुंचे हरीश शर्मा निवासी दशहराबाग पटेल नगर शहर कोतवाली के साथ एक व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित के अनुसार, देवा आस्ताना रोड स्थित दरगाह के बाहर प्रसाद की दुकान लगाने वाले व्यक्ति ने उसे “पंडित” कहकर बुलाया और तिलक लगाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। 

विरोध करने पर आरोपी ने गालियां दीं, मारपीट की और पीड़ित के माथे पर लगे तिलक को जबरन पानी डालकर मिटा दिया। घटना के समय मौजूद एक महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उसके साथ भी अभद्रता की तथा धमकी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि अमृत विचार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। 

6

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाजी वारिस अली शाह की दरगाह हमेशा से अमन, भाईचारे और सौहार्द की पहचान रही है, जहां हर धर्म के लोग श्रद्धा के साथ आते हैं। ऐसी जगह पर इस प्रकार की घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रभारी कोतवाल धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा घटना की तहरीर दी गई है आरोपी जावेद वारसी पुत्र अब्दुल लतीफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

हाजी वारिस मसोलियम ट्रस्ट देवा शरीफ के मैनेजर साद महमूद वारसी ने इस घटना को लेकर कहा कि देवा शरीफ हमेशा कौमी एकता की धरती रही है। जो रब है वही राम का सदेश देने वाले सूफी संत की मजार के बाहर ऐसा कृत्य निंदनीय है। आरोपी के खिलाफ जांच के बाद कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

संबंधित समाचार