बदायूं : आक्रांताओं ने लूटा, सही हाथ में है इसलिए देश है सुरक्षित - साध्वी डॉ. प्राची

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

गुरुवार को नगर पंचायत करियामई में कराया गया हिंदू सम्मेलन

बदायूं, अमृत विचार। देशभर में हिंदू सनातन धर्म का जयघोष कर रहीं साध्वी डॉ. प्राची गुरुवार को इस्लामनगर क्षेत्र की नगर पंचायत करियामई में आयोजित हिंदू सम्मेलन में पहुंचीं। नगर पंचायत चेयरमैन सीमा चौधरी, भाजपा नेता मुरली मनोहर गुप्ता ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मनित किया। साध्वी ने हिंदुओं को एकजुट रहने का संदेश देते हुए कहा कि देश को लंबे समय तक आक्रांताओं ने लूटा है लेकिन देश सही हाथों में है इसलिए देश सुरक्षित है। 

गुरुवार को नगर करियामई में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता साध्वी ने कहा कि लोग जब-जब बैठे हैं तब तब हिंदू समाज का नुकसान हुआ है। उन्होंने आरएसएस का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदू समाज को एकत्रित और समय-समय पर जगाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने लोगों से एकजुटता का आह्वान करते हुए संस्कृति संस्कारों से जुड़े रहने की भी अपील की। कहा कि देश में कोई और धर्म नहीं, अगर कोई धर्म है तो वह सनातन धर्म है। चेयरमैन, भाजपा नेता के अलावा ललितेश्वरानंद, कार्यक्रम अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने मुख्य वक्ता को नगर पंचायत की ओर से शॉल ओढ़ाई और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विभाग प्रचारक सुधांशु, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, डॉ. अजीत मोहन गुप्ता, ठाकुर अनूप सिंह, रवि गुप्ता, संजीव, विद्या रतन चौधरी, मदन लाल गुप्ता, अशोक यादव फौजी, चंद्रपाल, अनुभव वार्ष्णेय, गोविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार