UP News: मुस्लिम सामूहिक विवाह कमेटी 25 मार्च को करायेगी निर्धन जोड़ों का विवाह

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार। मुस्लिम सामूहिक विवाह कमेटी आगामी 25 मार्च को निर्धन वर्ग के जोड़ों का सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह फैसला मुस्लिम सामूहिक विवाह कमेटी के महासचिव चौधरी शादाब कुरैशी के कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया।

चौधरी शादाब कुरैशी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी 25 मार्च 2026 को शाम 5 बजे चंद्र मैरिज हॉल, मोअज्जम नगर में कई जोड़ों का निकाह कराने का फैसला किया गया है। सलीम अहमद राईनी ने कहा कि हर माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चों की शादी धूमधाम से हो।

उन्होंने कहा कि बड़े और ताकतवर लोग अपने सपने पूरे करने में कामयाब हो जाते हैं, लेकिन कमज़ोर और गरीब लोग अपने सपने पूरे करने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन उनके सपने पूरे नहीं हो पाते क्योंकि वे दूसरों को अपनी कमज़ोरी बताने से बचते हैं। इसी वजह से हमारी कमेटी ऐसे लोगों को पहचानकर उनसे सम्पर्क करती है और फिर उन्हें ज़्यादा से ज़्यादा खुश रहने का मौका देती है।

संबंधित समाचार