कानपुर : सीएसजेएमयू और ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड के बीच एमओयू, ‘प्रोजेक्ट जी-चेतना’ के तहत उद्योग, शिक्षा सहयोग को मिलेगी दिशा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने उद्योग-शिक्षा सहयोग के लिए ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड के साथ प्राथमिक शैक्षणिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस पहल को ‘प्रोजेक्ट जी-चेतना’ का नाम दिया गया है। जिसका उद्देश्य रक्षा एवं एयरोस्पेस तकनीकों के क्षेत्र में छात्रों के शैक्षणिक ज्ञान और व्यावहारिक कौशल को बढ़ाना है।

एमओयू पर औपचारिक हस्ताक्षर ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक एमसी बाला सुब्रह्मणियम और सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने किए। इस दौरान विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बताया गया कि यह एमओयू पूरी तरह शैक्षणिक प्रकृति का है, जिसमें किसी प्रकार का व्यावसायिक या वित्तीय लेन-देन शामिल नहीं है।

एमओयू के तहत विश्वविद्यालय और ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान, छात्र कौशल विकास, संकाय सहभागिता तथा रक्षा एवं एयरोस्पेस क्षेत्र में उभरती तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर सहयोग किया जाएगा। समझौते के तहत विशेषज्ञ व्याख्यान, कार्यशालाएं, अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, संवाद सत्र तथा शोध-उन्मुख चर्चाओं जैसी गतिविधियों को आपसी सहमति एवं विश्वविद्यालय नियमों के अनुरूप आयोजित किया जा सकेगा।

एमओयू पर कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि यह सहयोग छात्रों की व्यावहारिक दक्षताओं और पेशेवर क्षमताओं को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि रक्षा तकनीक जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में उद्योग के साथ साझेदारी से कक्षा शिक्षण और वास्तविक औद्योगिक आवश्यकताओं के बीच की दूरी कम होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस एमओयू का उद्देश्य छात्रों को उद्योग आधारित दृष्टिकोण से जोड़ना है, साथ ही विश्वविद्यालय अकादमिक पारदर्शिता और शुचिता के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

इसी तरह ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों ने कहा कि इस सहयोग से उद्योग विशेषज्ञों और शिक्षाविदों के बीच संवाद को बढ़ावा मिलेगा, जिससे छात्र और शिक्षक रक्षा क्षेत्र से जुड़ी अनुप्रयुक्त तकनीकों, नवाचार और समस्या समाधान के व्यावहारिक पहलुओं को समझ सकेंगे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म