UP IPS transfer : पांच वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार: पुलिस विभाग में पांच वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के डीआईजी अखिलेश कुमार चौरसिया को डीआईजी स्थापना बनाया गया है। इसी तरह एसटीएफ के एसएसपी से प्रोन्नत होने पर घुले सुशील चन्द्रभान को एसटीएफ में ही डीआईजी पद पर तैनाती दी गई है।

गौतमबुद्धनगर के डीसीपी यमुना प्रसाद को प्रोन्नति के बाद एसटीएफ का डीआईजी बनाया गया है। डीजीपी मुख्यालय में तैनात हेमराज मीना को प्रोन्नति के बाद डीआईजी यूपी एसआईएफएस के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा 44 वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के सेनानायक रहे संचिन्द्र पटेल को प्रोन्नत के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन का डीआईजी बनाया गया है।

संबंधित समाचार