Bareilly: 15 दिन पहले विधवा भाभी से की थी शादी...अब पेड़ से लटका मिला सत्यवीर का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आंवला, अमृत विचार। आंवला के पनबड़िया इलाके में ईंट भट्टे पर काम करने वाले युवक का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का शव चुन्नी के सहारे पेड़ से लेटका लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि बदायूं के बिनावर ग्राम सिकरोड़ी का निवासी  सत्यवीर (22) पनबड़िया में भट्टे पर ईंट पाथने का काम करता था। लोगों के मुताबिक उसके बड़े भाई आशाराम की सावन माह में बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार की सहमति से सत्यवीर ने करीब 15 दिन पहले अपनी विधवा भाभी राजकुमारी से विवाह कर लिया था। 

शादी के बाद वह पत्नी को साथ लेकर भट्टे पर रह रहा था। 9 दिन पूर्व अचानक लापता हो गया। परिजनों ने तलाश शुरू और आंवला में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। अब शनिवार को उसका शव पेड़ से लटका मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 

संबंधित समाचार