Bareilly: मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत, कल से चलेगी गोमती नगर-बान्द्रा टर्मिनस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गर्मी के सीजन में मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेल प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए 13 अप्रैल से 11 मई तक गोमती नगर-बान्द्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन बरेली मंडल के इज्जतनगर स्टेशन सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने बताया कि गोमती नगर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक सोमवार को गोमती नगर से दोपहर 2 बजे रवाना होगी और रास्ते में बादशाहनगर, डालीगंज, सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी, पीलीभीत और इज्जतनगर शाम 7:17 बजे समेत कई स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए अगले दिन रात 8 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। 

वापसी में 05034 बान्द्रा टर्मिनस-गोमती नगर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को रात 11 बजे बान्द्रा टर्मिनस से चलेगी और दूसरे दिन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए इज्जतनगर रात 12:47 बजे पहुंचकर तीसरे दिन सुबह 7:35 बजे गोमती नगर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन कुल 5 फेरों के लिए संचालित की जाएगी। ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यात्रियों को सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए इस विशेष गाड़ी का संचालन किया जा रहा है। इससे बरेली सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को मुंबई जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज