लखनऊ : कोर्ट परिसर में बम की सूचना पर चला सर्च अभियान, भारी पुलिस फोर्स तैनात

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार : वाराणसी कोर्ट के बाद लखनऊ कचहरी परिसर में भी बम की सूचना सामने आने पर पुलिस सक्रिया हो गई। आनन-फानन में पुलिस प्रशासन ने कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। बाहर से आने वालों की एंट्री पर भी रोक लगा दी गई। वहीं बम की सूचना बाहर आते ही कोर्ट परिसर में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया।

दरअसल, बम की धमकी ई-मेल के जरिये भेजी गई थी, सूचना के बाद पुलिस व खूफिया एजेंसियां सक्रिया हो गईं। पुलिस प्रशासन की तरफ से एक संदेश भी जारी किया गया। जिसके बाद कोर्ट परिसर में जगह-जगह जांच शुरू हुई। मौके पर डीसीपी पश्चिम भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।

कोर्ट परिसर में जांच शुरू होने से पहले न्यायालय सुरक्षा प्रभारी निरीक्षक तारुणेन्द्र त्रिपाठी की तरफ से जारी संदेश में कहा गया कि माननीय न्यायालय परिसर सुरक्षा में लगें समस्त अधिकारीगण /कर्मचारीगण व गेट नम्बर 1,2,3,4,5,5(A), 6,7,7(A), 8,8(A) पर लगें अवगत कराया जाता है कि किसी भी गेट से कोई पब्लिक का आदमी अंदर नहीं आएगा, माननीय न्यायालय में सभी कोर्ट आज स्थगित हो गया है, सभी लोग सघन चेकिंग करना सुनिश्चित करें।

समाचार अपडेट किया जा रहा है...

संबंधित समाचार