बाजार में आते ही कॉपर का बुलियन हुआ फेल: मेकिंग चार्जेंज बना वजह, निवेशकों ने नकारा
कानपुर, अमृत विचार। सोने व चांदी के बीच धातू का निवेश का तीसरा विकल्प कॉपर माना जा रहा था। इस स्थिति के बनने से बाजार में कॉपर का बुलियन भी लांच हो गया था। लांच होने के साथ ही यह बाजार में फेल हो गया। इसकी वजह इसके बनने में लगभग 35 फीसदी मेकिंग चार्जेंज को माना जा रहा है। फिलहाल बाजार में सिर्फ इसके पूछताछ के लिए ही खरीदार दुकानों तक पहुंच रहे हैं।
सोने व चांदी के बीच कॉपर भी बेहतर रिटर्न देने वाली धातू निवेशकों की नजर में हैं। इस स्थिति को समझते हुए बाजार ने कॉपर के बुलियन को उतारा था। शुरुआती दौर में छोटे निवेशकों ने इसकी शौकिया खरीदारी की। बावजूद इसके बड़े निवेशकों ने इससे किनारा कर लिया।
इसकी वजह इस धातु का बुलियन जैसी दिखने वाले उत्पाद में 35 फीसदी मेकिंग चार्जेज का होना रहा। इस स्थिति में निवेशकों में नुकसान होने की वजह से इसकी खरीद के प्रति रुझान घट गया। अब बड़ निवेशकों की बेरुखी से बजार में इस उत्पाद पर बुरा असर पड़ा। इससे कॉपर का बुलियन बाजार से गायब हो गया।
पूरे मामले पर एआईजेजीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि निवेशकों की बेरुखी से बाजार में कॉपर के बुलियन की मांग घट गई। जिसकी वजह से उसे व्यापारियों ने लाना लगभग बंद कर दिया। मेकिंग चार्जेंज के साथ ही इस धातु में कटौती की वजह से निवेशक कॉपर में ऑनलाइन निवेश पर अधिक भरोसा कर रहे हैं। फिलहाल जो स्थिति है उसमें बाजार में इस नए प्रोडक्ट से खरीदारों किनारा कर लिया है।
दो महीने में मिली उछाल
कॉपर के रेट में तेजी से हो रहा इजाफा इस धातु के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा रहा है। यदि पिछले दो महीनों की बात की जाए तो कॉपर के रेट 980 रुपये से बढ़कर लगभग 1310 रुपये तक पहुंच गए। निवेशकों की माना जाए तो लगभग दो महीनों में इस धातु ने तीस फीसदी से अधिक का रिर्टन दिया है। ऐसे में ठोस धातु के बजाए निवेशक अब ऑनलाइन विकल्प को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं।
अमेरिका के रुख से रुझान बढ़ा
बाजार में सोना, चांदी और कॉपर के प्राति माहौल गर्म हैं। निवेशक इन तीनों को ही भविष्य की धातु मान कर चल रहे हैं। लगभग महीने भर पहले अमेरिका की ओर से कॉपर को 'रेयर मेटल' घोषित करने के बाद कॉपर के प्रति निवेशकों का रुझान और अधिक बदला है। यही वजह है कि कॉपर के दामों में तेजी से इजाफा हुआ है। हाल ही के महीनों में कॉपर की ओर से निवेशकों को बढ़िया रिटर्न भी हासिल हुआ है। विशेषज्ञ इसे भविष्य की मेटल मानकर चल रहे हैं।
