Godan : यूपी में ‘गोदान’ को मुख्यमंत्री योगी ने किया टैक्स फ्री, गो संरक्षण पर आधारित है फिल्म

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

यूपी में योगी के नेतृत्व में बना था गोवध निवारण (संशोधन) कानून, एनएसए का प्रावधान भी

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश में गो संरक्षण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित फिल्म गोदान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। राज्य सरकार के इस निर्णय को गो सेवा, गोरक्षा और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का मानना है कि इस तरह की फिल्मों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और गो संरक्षण जैसे संवेदनशील विषय पर जनजागरूकता बढ़ती है।

‘गोदान’ फ़िल्म गोवंश संरक्षण, ग्रामीण जीवन, मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर आधारित है। फ़िल्म में यह दिखाया गया है कि किस तरह गोवंश भारतीय संस्कृति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने का अभिन्न हिस्सा रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गोवंश केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संतुलन का भी आधार है। इसी सोच के तहत फ़िल्म को टैक्स फ्री किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें।

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में गो सेवा और गोरक्षा को लेकर लगातार ठोस कदम उठाए गए हैं। उनकी सरकार ने प्रदेश में गोवध निवारण (संशोधन) कानून को सख्ती से लागू किया, जिससे गौहत्या के मामलों में कठोर दंड का प्रावधान किया गया। इतना ही नहीं, गौहत्या जैसे संगठित अपराधों पर प्रभावी रोक के लिए योगी सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने का भी प्रावधान किया गया था, जिससे अपराधियों में कड़ा संदेश गया।

संबंधित समाचार