कानपुर : फेसबुक के जरिए मिली प्रेमी की खुदकुशी की खबर, तो प्रेमिका ने भी दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। फेसबुक के जरिए महिला व युवक से दोस्ती हुई। बातचीत शुरू होने पर प्रेम का इजहार किया और महिला तीन माह पहले बेटी को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला को तलाश कर सुपुर्द किया और दंपती बच्चों संग फजलगंज में आकर रहने लगे। प्रेमी ने 15 दिन पूर्व फंदे से लटककर जान दे दी थी। 

महिला को इसकी जानकारी फेसबुक से ही चार दिन पहले हुई। इस पर गुमशुम महिला ने भी शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम भेजा। मूलरूप से हरदोई के सुरसा थानाक्षेत्र की रहने वाली 32 वर्षीय महिला की शादी इलाके में ही हुई थी। महिला के दो बच्चे एक बेटी व बेटा है। मौजूदा समय महिला पति व बच्चों के साथ फजलगंज में मस्जिद वाली गली में रह रही थी। 

फैक्ट्री कर्मी पति के अनुसार बीते साल फेसबुक के जरिए उसकी पत्नी की दोस्ती कन्नौज के एक युवक से हुई थी। कुछ दिन बाद उनके बीच बातचीत और प्रेम प्रसंग चलने लगा। इसके बाद जुलाई 2025 में पत्नी बेटी को लेकर उसी युवक के साथ चली गई थी। शिकायत पर पुलिस उसे तलाशकर लाई। इसके बाद वह पत्नी को लेकर नेपाल चले गए। वहां कुछ दिनों तक काम किया। फिर तीन माह पहले फजलगंज आ गए, यहां फैक्ट्री में काम करने लगे। किराए पर कमरा लेकर पत्नी व बच्चो के साथ रह रहे थे। 

पति के अनुसार पत्नी को करीब 15 दिन पहले फेसबुक के माध्यम से ही पता चला कि उसके प्रेमी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। उसके बाद से वह शांत और गुमशुम रहने लगी थी। कई बार पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया। तीन-चार दिन से उसकी हरकतों में काफी बदलाव आ गया था। वह बच्चों का भी ध्यान नहीं दे रही थी। सिर्फ एकांत में समय गुजार रही थी। इस पर पता किया तो युवक के आत्महत्या की जाकनारी हुई। 

पति के अनुसार शुक्रवार सुबह वह फैक्ट्री काम पर गए थे। घर पर बच्चे सो रहे थे, इसी बीच पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। जब बच्चे सोकर उठे तो मां को फंदे से लटका पाया। इस पर बच्चे रोने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और उन्हें घटना की खबर दी। खबर पाकर पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मौत का जिम्मेदार ठहराने पर हुई परेशान 

महिला के पति ने बताया कि फेसबुक से घटना का पता चलने पर पत्नी ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो उसे मौत का जिम्मेदार ठहराया गया। इससे वह ज्यादा परेशान हो गई और तीन-चार से तनाव में रह रही थी। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। 

संबंधित समाचार