Bareilly : आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन ने बांके बिहारी मंदिर में कराया रुद्राभिषेक
बरेली, अमृत विचार। महाशिवरात्रि पर रविवार को राजेंद्र नगर स्थित बांके बिहारी मंदिर में रुद्र पूजा का भव्य आयोजन किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के बेंगलुरु आश्रम से आए स्वामी केशवानंद के सान्निध्य में पंडित रोहित एवं धनंजय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई।
कार्यक्रम का शुभारंभ आर्ट ऑफ लिविंग की श्वेता कुनार ने किया। बड़ी संख्या में साधक एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। सौरभ, मोहित, संदीप, मधु, अनीता, सुनीता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। इसी क्रम में शाहजहांपुर में भी धर्मेंद्र शर्मा और शेफाली शर्मा के यहां रुद्र पूजा आयोजित की गई।
