UP: अलंकार अग्निहोत्री ने किया नई राष्ट्रीय पार्टी गठन का ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री रविवार को एक बार फिर बरेली पहुंचे और कैंट स्थित परशुराम धाम में मत्था टेका। इस दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंदिर दर्शन के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अग्निहोत्री ने भाजपा सरकार पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने साफ किया कि वे जल्द ही एक नई राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी का गठन करने जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से परामर्श लिया है।अगले 20-25 दिनों के भीतर पार्टी का नाम, संविधान और घोषणापत्र तैयार कर चुनाव आयोग को आवेदन कर दिया जाएगा। उनके अनुसार भाजपा का कोर वोटर अब उनसे अलग हो चुका है और देश को नया राजनीतिक विकल्प चाहिए।

अग्निहोत्री ने 2018 के सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी एक्ट केस, रुचि तिवारी प्रकरण और अंतरराष्ट्रीय विवादित एपस्टाइन फाइल्स का भी जिक्र करते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की। इसके अलावा उन्होंने अपनी ही बिरादरी के सफेदपोशों पर कटाक्ष किया। उन्होंने दावा किया सत्ताधारी पार्टी के कई पदाधिकारी उनके साथ जुड़ने के इच्छुक हैं और पार्टी गठन के बाद उन्हें शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। समय की मांग है कि एक नया विकल्प सामने आए।


संबंधित समाचार