19 फरवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

मेष- आज इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। विवाह योग्य संतान का विवाह तय हो सकता है। आप अत्यधिक लोकप्रिय रहेंगे। ललित कलाओं का आनंद ले सकते हैं। परिवार में तालमेल शानदार रहने वाला है।

वृष- आज आपकी आर्थिक स्थिति सबल रहेगी। किसी बड़ी समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी आप से अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। विदेश से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन - आज आध्यात्मिक विषयों में आप रुचि लेंगे। दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नई परियोजनाओं को लेकर आप अत्यधिक सक्रिय रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद दिया जा सकता है। वैवाहिक जीवन में संवादहीनता हो सकती है।

कर्क- आज भाग्य का साथ न मिलने से आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। यात्रा के दौरान बड़ी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। अकारण लोगों से विवाद होने की आशंका है। लेन-देन में त्रुटि होने के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है।

सिंह- आज व्यवसाय में बड़े अनुबंध हो सकते हैं। धन कमाने के नए स्रोत निर्मित कर सकते अपनी कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार कर लेंगे। हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। अविवाहित लड़कियों का विवाह तय हो सकता है।

कन्या- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेमीजन के साथ पर्यटन की योजना बना सकते हैं। सुबह काम का तनाव रहेगा, लेकिन शाम तक आप काफी शांत मूड में आ जाएंगे। पारिवारिक कार्यों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

तुला- आज दिन काफी अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट से होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए दिन अच्छा है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। व्यापार को लेकर आपके मन में पूरे दिन आइडियाज आते रहेंगे।

वृश्चिक- आज नए ज्ञान को सीखने का प्रयास करेंगे, लेकिन धन की कमी के कारण आपके काम रुक सकते हैं। विद्वान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। वाहन में खराबी आ सकती है। कानूनी मामलों में उलझन की आशंका है।

धनु- आज नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अत्यंत शुभ है। कारोबार को लेकर यात्रा कर सकते हैं। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दिखावे की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिए।

मकर- आज आप लोगों की सहायता करने के लिए उधार दे सकते हैं। गुप्त शत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। आपके कार्यों से परिजन नाराज होंगे। किंतु आपको उनसे झगड़ने के बजाय उन्हें अपनी बातें मनानी चाहिए।

कुंभ- आज आपको नौकरी में उच्च पद मिल सकता है। आपके सपने साकार हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी निष्ठा से बहुत प्रभावित होगी। किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने की संभावना है। छात्रों का पढ़ाई में प्रदर्शन बहुत शानदार रहेगा।

मीन- आज व्यापार को लेकर बड़ी मीटिंग कर सकते हैं। अनुशासनहीनता पूर्ण व्यवहार से आपको बचना चाहिए। बढ़ते खर्चों को नियंत्रित करने के लिए आप काम करेंगे। कारोबारियों को बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए। घर में उत्साह का वातावरण रहेगा।

संबंधित समाचार