Rohit Shetty Firing Case: पुलिस को ज़ब्त पिस्टल की FSL रिपोर्ट का इंतज़ार, अहम सबूत के तौर पर किया जाएगा इस्तेमाल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के यहां के जुहू स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी में इस्तेमाल हुई अर्ध-स्वचालित पिस्तौल की बैलिस्टिक परीक्षण की फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि एफएसएल रिपोर्ट से मामला सुलझ जाएगा और इसे इस मामले के आरोपियों के खिलाफ अहम सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। अपराध शाखा ने इस मामले के मुख्य आरोपी दीपक शर्मा से हरियाणा से पिस्टल ज़ब्त की है।

अब तक इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और एक साथी अभी भी फरार है। जांच जारी है, और पुलिस को उम्मीद है कि फोरेंसिक रिपोर्ट से मामले को मजबूत करने के लिए पुख्ता सबूत मिलेंगे। 

ये भी पढ़ें : 
Salim Khan Health Update : सलीम खान की तबीयत में सुधार, सलमान खान के फैमली डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

संबंधित समाचार