नोएडा के विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकियां, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की बृहस्पतिवार को धमकी मिली और बाद में पुलिस ने इसे झूठा पाया। पुलिस के अनुसार, जिले के विभिन्न विद्यालयों को धमकियां ईमेल के जरिए प्राप्त हुईं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने एक बयान में कहा, ''गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ते समेत अन्य एजेंसी के माध्यम से सभी विद्यालयों में जांच सुनिश्चित की।'' पुलिस ने कहा कि विद्यालयों में गहन तलाशी अभियान जारी है और अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

पुलिस ने कहा कि साइबर टीम द्वारा ईमेल के स्रोत की तकनीकी जांच बहुत गंभीरता से की जा रही है। पुलिस ने कहा, ''हालात पूरी तरह सामान्य हैं और घटनास्थल पर शांति एवं व्यवस्था कायम है। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी जाती है।''

संबंधित समाचार