Salim Khan Health Update : सलीम खान की तबीयत में सुधार, सलमान खान के फैमली डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज पटकथा लेखक एवं सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत में सुधार हो रहा है। सलीम खान को तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को उनके पारिवारिक चिकित्सक डॉ. संदीप चोपड़ा उन्हें लीलावती अस्पताल लेकर पहुंचे थे। नब्बे वर्षीय सलीम खान को मंगलवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लीलावती अस्पताल के चिकित्सक ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी तबीयत अब बेहतर है।
डॉ. जलील पारकर ने बताया कि जब सलीम खान को अस्पताल लाया गया था, तो वह होश में थे। सब ठीक था। कोई दिक्कत नहीं थी। थोड़ा सा ब्रेन हेमरेज हुआ था। सर्जरी की जरूरत नहीं है। आज सुबह उनका एक प्रोजीसर न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे ने किया है। न्यूरोलॉजिस्ट उनका इलाज कर रहे हैं। उनकी तबीयत स्थिर है।
सूत्रों ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है, जिसमें न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत मेनन शामिल हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। डॉ. पारकर ने संवाददाताओं से कहा कि श्री सलीम खान पर इलाज का ठीक-ठाक असर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर रिकवरी उम्मीद के मुताबिक होती रही तो गुरुवार तक वेंटिलेटर सपोर्ट हटाने की उम्मीद है। उनके दाखिल होने के बाद सलमान खान, अलवीरा अग्निहोत्री और आयुष शर्मा समेत परिवार के सदस्य अस्पताल गये। परिवार ने इस दौरान लोगों से निजता बनाये रखने की अपील की है। सलीम खान का हाल जानने वालों का सिलसिला भी लगातार जारी है।
परिवार के अलावा फिल्मी जगत के कई लोग सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंच रहे हैं। दिग्गज लेखक जावेद अख्तर आज सुबह एक बार फिर सलीम खान से मिलने पहुंचे। सलीम खान ने 1970 के दशक में जावेद अख्तर के साथ मिलकर शोले और जैसी कई बेहतरीन फिल्मों की पटकथा और डॉयलॉग लिखे हैं।
ये भी पढ़ें :
T20 World Cup एंथम में दिखाई देगी नई भारत आर्मी, प्राइम वीडियो के टाइटल ट्रैक को किया जायेगा रिलीज
