20 फरवरी : आज ही के दिन भारत को आजाद करने की हुई थी घोषणा 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः देश-दुनिया के इतिहास में 20 फरवरी का दिन काफी महत्वपूर्ण है। इसी दिन ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने भारत को 30 जून, 1948 तक ब्रिटेन की गुलामी से आजाद करने की घोषणा की थी। हालांकि, बदलते घटनाक्रम के बीच भारत को 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र कर दिया गया। कंप्यूटर को मानव इतिहास के चंद सबसे महत्वपूर्ण आविष्कारों में शुमार किया जाता है। इसके होने से आंकड़ों का संकलन और संचालन बड़ी सहजता से हो जाता है। भारतीय रेलवे ने 20 फरवरी 1986 को कंप्यूटर से रेलवे टिकट आरक्षण प्रणाली की शुरूआत की थी। 

देश-दुनिया के इतिहास में 20 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 

1835: कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला। 

1846 : अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा कर लिया। 

1935 : कैरोलाइन मिकेल्सन ने अंटार्कटिका पर कदम रखा। पृथ्वी के उस दुर्गम छोर पर पहुंचने वाली वह पहली महिला बनीं। 

1947 : ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने भारत को आजादी देने का ऐतिहासिक ऐलान किया। उनका कहना था कि ब्रिटेन 30 जून, 1948 से पहले भारत को मुक्त कर देगा। 

1950 : देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन। 

1987 : मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को भारतीय संघ का क्रमश: 23वां और 24वां राज्य घोषित किया गया।

2009 : संयुक्त राष्ट्र ने 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की। 

1999 : भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दो दिन की वार्ता के लिए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलने बस द्वारा पाकिस्तान गये। 

2013 : सबसे छोटे बाह्यग्रह 'केप्लर-37बी' की खोज की गई। 

2023 : उत्तर कोरिया ने दो मिसाइल का परीक्षण किया। 

संबंधित समाचार