आज का इतिहास:देश आज भी नहीं भूला आतंकवाद से मिले पुलवामा हमले का दर्द

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न प्रकार है। 

1537 - गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह की पुर्तगालियों से बचकर भागने के दौरान डूबने से मौत हुई। 
1556 - पंजाब के गुरुदासपुर जिले के कलानौर में मात्र 13 वर्ष की आयु में अकबर को मुगल सम्राट बनाया गया। 
1876 : अलैक्जैंडर ग्राहम बेल ने टेलीफोन के पेटेंट के लिए आवेदन किया। 
1939 : बम्बई :अब मुंबई: के तत्कालीन प्रशासन ने शहर में शराबबंदी का प्रस्ताव रखा। 
1952 : सुषमा स्वराज का जन्म। वह भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और नरेन्द्र मोदी सरकार में विदेश मंत्री रहीं। 
1974 : रूसी लेखक अलैक्जैंडर सोल्जेंत्सिन को देश निकाले के एक दिन बाद उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया। 
1989 : ईरान के धार्मिक नेता आयतुल्लाह खुमैनी ने भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रूश्दी की किताब 'सेटेनिक वर्सेज' को ईशनिंदा करार देते हुए रूश्दी के खिलाफ फतवा जारी किया और उनकी जान लेने वाले को इनाम देने का ऐलान किया। 
1990: इंडियन एयरलाइंस का विमान बेंगलुरु में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार 146 लोगों में से 97 की मौत हो गई। घटना की वजह ये थी कि विमान का रनवे पहचानने में पायलट से भूल हो गई थी। 
1993: कपिल देव ने 400 विकेट और 5000 रनों का रिकॉर्ड बनाया। 
2003: श्रीलंका के तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने बंगलादेश के खिलाफ खेलते हुए 8वें वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक लगाई। 
2005 : नेपाल में लोकतंत्र खतरे में पड़ने के बाद ब्रिटेन और फ्रांस ने वहां से अपने राजदूतों को वापस बुलाया। 
2005 : लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफीक हरीरी की बेरूत में एक कार बम विस्फोट में मौत।
2005: स्टीव चेन, चाड हर्ली और जावेद करीम ने वीडियो साझा करने के लिए यूट्यूब नाम की वेबसाइट को रजिस्टर कराया। 
2006 में गूगल ने इसे खरीद लिया। 2007: मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे श्यामचरण शुक्ल का निधन। 
2019 : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाकर्मियों की बस पर बम हमले में 39 सुरक्षाकर्मियों की मौत और बहुत से घायल।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जनगणना की तैयारियां तेज: मई-जून 2026 में बनेगी मकानों की सूची, पहली बार डिजिटल और स्वगणना की सुविधा
नेता प्रतिपक्ष ने CM की मौजूदगी में उठाया लोकायुक्त की रिपोर्ट का मुद्दा, बोले माता प्रसाद- चार IAS समेत कई अफसरों पर भ्रष्टाचार की रिपोर्ट सदन में रखें 
Mahashivratri 2026 Shubh Sanyog: महाशिवरात्रि कल, बनेंगे विशेष शुभ योग
कचहरी को 18 बमों से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, जिला जज की आधिकारिक वेबसाइट पर आया ईमेल... पहले भी सुरक्षा व्यवस्था की उड़ चुकी हैं धज्जियां
अयोध्या में दिल्ली दरवाजा को मिलेगा नया रूप: पार्क बनेगा, कच्चा नाला होगा पक्का... महापौर ने किया बड़ा वादा