होली पर पिचकारियों की तमाम वैरायटी से पटा बाजार,'मिसाइल से तबाही नहीं बरसेंगे रंग, हथौड़े से होरियार करेंगे रंगों का वार'
नीरज मिश्र, अमृत विचार: होलिकोत्सव पर्व से पहले इस बार फिर से यहियागंज थोक बाजार तमाम तरह की पिचकारियों से पट गए हैं। ब्रह्मोस सरीखी मिसाइल से तबाही नहीं रंग बरसेगा। बीजेपी के हथौड़े से होरियार रंगों का वार करेंगे। होली के बाजार में कुल्हाड़ी काटेगी नहीं लोगों पर रंग बरसाएगी। मोदी पिट्ठू गन है तो बिग बॉस भी है। ऐसी म्यूजिक गन जिससे पाइप खींचते ही होली के रंग के साथ गीत बजने शुरू हो जाएंगे।
13.jpg)
जितने बार पाइप खींचेंगे भरा हुआ रंग निकलेगा और होली के गीत सुखद अहसास कराएंगे। एक नहीं तमाम ऐसी वैरायटी जो आपको रुकने को मजबूर न कर दें।
13.jpg)
बच्चों के लिए भी जेली टैंक जैसी आकर्षक पिचकारियां मौजूद हैं। पर्व नजदीक हैं ऐसे में थोक बाजार में न केवल शहर आसपास के जिलों से पिचकारियों की खरीद के लिए दुकानदारों का आगमन तेज हो गया है।
13.jpg)
म्यूजिक गन का जवाब नहीं
कुश मिश्र और आलोक गुप्ता बताते हैं कि इस रंग फेंकने वाली पिचकारी की अलग खासियत है। रंग खींचते समय जैसे ही इसके पाइप से रंग भरकर खींचेगे और लोगों पर डालने लगेंगे इसमें से होली के गीत बजना शुरू हो जाएंगे। जब तक पाइप खुला रहेगा, गीत बजते रहेंगे। बंद होते ही म्यूजिक बंद हो जाएगा। इसमें दो सेल लगते हैं। इसकी कीमत 260 रुपया प्रति पीस है।
13.jpg)
ब्रह्मोस सरीखी मिसाइल का अंदाज भी अलग
आलोक गुप्ता बताते हैं कि एक पीस मिसाइल की कीमत 180 रुपये है। यह देखने में एक पाइप वाली गन नजर आती है। इसे ब्रह्मोस मिसाइल की तरह बनाया गया है। यह होरियारों पर रंग बरसाने के लिए तैयार है।
बिग बॉस और पिट्ठू गन पसंदीदा
पिट्टू की विस्तृत रेंज है। कारोबारी टेनी भाई बताते हैं कि इनकी कीमत 75 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक है। 700 रुपये वाली पिट्ठू गन भी बाजार में है। इसी दायरे में बिग बॉस के सलमान खान भी हैं जो होली को और रंगीन करने को तैयार हैं।
पिचकारियों की नई रेंज- रुपये प्रति पीस
मोदी पिट्ठू गन- 260 से 350
बिग बॉस-340
फरसा -40 रुपये
कुल्हाड़ी, त्रिशूल, डमरू- 60 रुपये प्रति पीस
बीजेपी का हथौड़ा- 260
राकेट मिसाइल- 160
पिट्ठू बैग -500 रुपये प्रति पीस तक
बच्चों वाला जेली टैंक -180 रुपये
सलमान खान -340 रुपये
मयूजिक गन -260 रुपये
