Bareilly: लूट करने घर में घुसे बदमाशों ने युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
बरेली, अमृत विचार। लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने मकान मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
घटना सुभाषनगर थाना क्षेत्र के प्रगति नगर की है, यहां जोगेंद्र लोधी अपने मकान में पत्नी के अनीता के साथ बरामदे में सो रहे थे। किसी की आहट होने पर पत्नी ने पति को जगाया। दोनों लोग सीढ़ियों के सहारे छत पर जाकर देखने लगे।
इसी दौरान एक बदमाश ने जोगेंद्र को गोली मार दी। जिसमें जोगेंद्र की मौत हो गई। पत्नी के शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। उधर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
