Bareilly : चार जोड़ी और स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा, यात्रियों को मिलेगी राहत
बरेली, अमृत विचार। होली के चलते रेलवे ने चार जोड़ी और स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। 09075/09076 मुंबई सेंट्रल -काठगोदाम-मुम्बई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन का संचलन मुंबई सेंट्रल से 25 फरवरी, 04, 11, 18 एवं 25 मार्च को और काठगोदाम से 26 फरवरी, 05, 12, 19 एवं 26 मार्च को 5 फेरों के लिए चलाया जाएगा।
09075 मुंबई सेंट्रल -काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 25 फरवरी, 04, 11, 18 एवं 25 मार्च को मुंबई सेंट्रल से 10.55 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 11.25 बजे, दूसरे दिन कोटा से 00.45 बजे, बदायूं से 09.48, बरेली जंक्शन से 10.50, बरेली सिटी से 11.05 बजे, इज्जतनगर स्टेशन से 11.25, बहेड़ी से 12.22, किच्छा से 12.40 , लालकुआं से 13.15 बजे और हल्द्वानी से 13.50 बजे छूटकर काठगोदाम 14.30 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 09076 काठगोदाम-मुम्बई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 26 फरवरी, 05, 12, 19 एवं 26 मार्च को काठगोदाम से 17.30 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी से 17.52 बजे, बहेड़ी से 19.30 , इज्जतनगर से 20.08, बरेली सिटी स्टेशन से 20.23 , बरेली जंक्शन से 20.47, बदायूं से 21.31, कासगंज से 22.40 बजे, हाथरस सिटी से 23.50, दूसरे दिन मथुरा से 01.15 बजे, बोरीवली से 20.06 बजे छूटकर मुंबई सेंट्रल 21.00 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, द्वितीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 और जीएसएलआरडी. के 02 कोच लगाए जाएंगे।
इन स्पेशल ट्रेन का भी होगा संचालन
04530 सरहिंद-मधुबनी विशेष गाड़ी 25 फरवरी, दो और छह मार्च को सरहिंद से दोपहर एक बजे चलने के बाद रात 9:15 बजे बरेली आएगी। 04529 मधुबनी-सरहिंद विशेष गाड़ी 26 फरवरी, तीन और सात मार्च के लिए मधुबनी से रात 11 बजे चलने के बाद अगले दिन रात नौ बजे बरेली आएगी। 04610 अमृतसर-मानसी जंक्शन विशेष गाड़ी 24, 28 फरवरी और तीन मार्च के लिए अमृतसर से रात 8:10 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:30 बजे बरेली पहुंचेगी। 04609 मानसी जंक्शन-अमृतसर विशेष गाड़ी 26 फरवरी, दो और छह मार्च के लिए मानसी जंक्शन से सुबह चार बजे चलने के बाद रात 12:23 बजे बरेली आएगी। इसके अलावा 04302 हरिद्वार-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी 25 व 28 फरवरी और तीन मार्च के लिए हरिद्वार से सुबह 11:45 बजे चलने के बाद शाम पांच बजे बरेली आएगी। 04301 मुजफ्फरपुर-हरिद्वार विशेष गाड़ी 26 फरवरी, एक और चार मार्च के लिए मुजफ्फरपुर से दोपहर 2:45 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 9:21 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।
