नगर निगम का आज विशेष सदन... कल पेश होगा बजट, बोलीं महापौर- मूलभूत जरूरतों को ध्यान में रखकर करें तैयार 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

कैंप कार्यालय पर प्रस्तावों पर चर्चा, अफसरों को दिए निर्देश

लखनऊ, अमृत विचार : नगर निगम में शनिवार को विशेष सदन आयोजित होगा। 22 फरवरी को कार्यकारिणी की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित 2278.34 करोड़ रुपये का बजट पेश किया जाएगा। इससे नगर के विकास को रफ्तार मिलेगी। बजट मूलभूत जरूरतों को ध्यान में रखा गया है।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर नगर आयुक्त गौरव कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर बजट पर चर्चा की और विकास का खाका तैयार किया। इस बार नये टैक्स या पुराने टैक्स में बढ़ोतरी का प्रस्ताव नहीं रखा जाएगा। कूड़ा प्रबंधन पर करीब 300 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा जाएगा। सड़क निर्माण के लिए 326 करोड़, पुराने कार्यों पर 370 करोड़ व अवस्थापना निधि से 180 करोड़ का प्रस्ताव पास होने पर विकास कार्य कराए जाएंगे। लाइट, पानी, सुंदरीकरण आदि पर भी करोड़ों खर्च किए जाएंगे।

महापौर ने कहा कि बजट में शहर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, जल निकासी प्रणाली, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण तथा राजस्व वृद्धि के उपायों को प्राथमिकता देने वाला होगा। अधिकारियों को निर्देशित किया कि बजट पूर्णतः जनहित केंद्रित हो तथा आम नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जाए।

बैठक में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, वित्त नियंत्रक महामिलिंद, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह, विनय कुमार राय, चीफ इंजीनियर (सिविल) महेश वर्मा, चीफ इंजीनियर (आर.आर.) मनोज प्रभात व पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस', अखिलेश बोले- संविधान बचेगा तभी आरक्षण रहेगा सुरक्षित
भारत में मोटरस्पोर्ट को बड़ा बढ़ावा: FMSCI को मिला राष्ट्रीय खेल महासंघ का दर्जा, फॉर्मूला-1 वापसी की उम्मीदें तेज
Sitapur News: सतर्क लोको पायलट ने टाला बड़ा रेल हादसा, इंजन के नीचे फंसे युवक की बचाई जान; 20 मिनट रुकी रही ट्रेन