Moradabad: नींगू नंगला में दो तेंदुए दिखने से दहशत, पिंजरा लगाने की मांग की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांठ, अमृत विचार। तहसील कांठ क्षेत्र के ग्राम नींगू नंगला में दो तेंदुओं के अलग-अलग दिखाई देने से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाए जाने की मांग वन विभाग से की है।

ग्राम नींगू नंगला निवासी राम सिंह ने बताया कि गुरुवार रात लगभग 11 बजे गांव निवासी शुभम बिश्नोई अपनी कार से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर दो तेंदुए दिखाई दिए। एक तेंदुआ गांव के पश्चिम दिशा में नजर आया जबकि दूसरा गांव के बीचों-बीच नहर की माइनर पर खड़ा था। वाहन की रोशनी पड़ते ही वह झाड़ियों की ओर चला गया।

 घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सतर्कता बढ़ा दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकतर किसान अपने पशु घरों के बाहर बांधते हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर क्षेत्र में पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। तेंदुओं के दिखने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी कई लोगों ने पुष्टि की है।

संबंधित समाचार