Box Office : रिलीज के बाद तापसी पन्नू की 'अस्सी' की धीमी चाल, जानिए पहले दिन का कलेक्शन 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'अस्सी' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर एक करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कनी कुश्रुति एक बलात्कार पीड़िता की भूमिका में हैं जबकि पन्नू उनकी वकील का किरदार निभा रही हैं। 'अस्सी' एक दिल्ली निवासी महिला के हिंसक यौन शोषण के बाद न्याय पाने के संघर्ष की कहानी है जो मुख्य रूप से पुलिस जांच और अदालती कार्यवाही के दौरान आने वाली बाधाओं पर केंद्रित है। 

फिल्मों की सटीक कमाई के आकड़ों को जारी करने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल एक करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म तापसी पन्नू और निर्देशक अनुभव सिन्हा की साथ में तीसरी फिल्म है।

इससे पहले यह जोड़ी 2018 में 'मुल्क' और 2020 में 'थप्पड़' फिल्म में एक साथ काम कर चुकी है। इस फिल्म में पन्नू और कुश्रुति के अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा, रेवती, मनोज पाहवा, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। इसका निर्माण टी-सीरीज और सिन्हा द्वारा किया गया है। 

ये भी पढ़ें : 
पंडत के बाद 'यादव जी' पर बवाल, प्रयागराज में वीर आहिर सेना ने उठाई बैन की मांग 

 

संबंधित समाचार