KHxRK Reunion: 47 साल बाद साथ आये रजनीकांत-कमल हासन, फिल्म के प्रोमो से मचा बवाल  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन 47 साल बाद रेड जायंट मूवीज़ की फिल्म 'केएच एक्स आरके' में काम करते नजर आयेंगे। रेड जायंट मूवीज़ की फ़िल्म 'केएच एक्स आरके' के साथ भारतीय सिनेमा एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है, क्योंकि इसके ज़रिए भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े और प्रतिष्ठित दिग्गज कमल हासन और रजनीकांत, 47 वर्षों बाद एक बार फिर एक साथ नज़र आने वाले हैं। 

इन दोनों महान कलाकारों ने आख़िरी बार 1970 के दशक में एक साथ काम किया था। अब, लगभग पाँच दशकों बाद उनका एक बार फिर साथ आना भारतीय फिल्म इतिहास की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक मानी जा रही है क्योंकि यह फिल्म दो ऐसी विरासतों का संगम है, जिन्होंने न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी पीढ़ियों तक दर्शकों को प्रभावित किया है।

इस फ़िल्म का निर्माण रेड जायंट मूवीज़ द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने इन दोनों सिनेमाई दिग्गजों को एक साथ लाने का सपना साकार किया है। इस अवसर पर रेड जायंट मूवीज़ के एक प्रवक्ता ने कहा, , "कमल हासन और रजनीकांत, सर को इस फिल्म के लिए एक साथ लाना हमारे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। हम इस ऐतिहासिक सुखद घटना का हिस्सा बनकर बेहद सम्मानित, आभारी और उत्साहित महसूस कर रहे हैं। यह भारतीय सिनेमा के लिए एक भावनात्मक और ऐतिहासिक क्षण है, और हम इस यात्रा को पूरी ज़िम्मेदारी और कृतज्ञता के साथ शुरू कर रहे हैं। 

हमारा लक्ष्य उनके अद्वितीय योगदान और विरासत को सबसे प्रभावशाली तरीके से सेलिब्रेट करना है।" इस फिल्म के निर्देशक जानेमाने फिल्ममेकर नेल्सन दिलीप कुमार हैं, जिन्होंने हाल ही में ब्लॉकबस्टर फ़िल्म जेलर के साथ ज़बरदस्त सफलता हासिल करते हुए खुद को देश के सबसे प्रभावशाली कमर्शियल निर्देशकों में स्थापित किया है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर तैयार करेंगे। रजनीकांत और कमल हासन की बेमिसाल अदाकारी से सजी ये फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी, इन तीन भाषाओं में भव्य पैमाने पर रिलीज़ होगी।

ये भी पढ़ें : 
मर्दानी हिट्स की हैट्रिक पर रानी मुखर्जी ने जताया आभार, बोली-सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि महिला की आवाज...

संबंधित समाचार