Bareilly: सुरेश कुमार दुबे सीजेएम नियुक्त, चार न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

विधि संवाददाता, बरेली। उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर जनपद न्यायालय में कार्यरत न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन सुरेश कुमार दुबे को अलका पाण्डेय के स्थान पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) बनाया है।

वहीं अलका को सिविल जज सीनियर डिवीजन नियुक्त किया है। अभी तक एसीजेएम प्रथम रहीं सलोनी रस्तोगी को सिविल जज सीनियर डिवीजन नियुक्त किया है। दीपक कुमार मिश्रा को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही वह आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों की भी सुनवाई करेंगे।

संबंधित समाचार