22 फरवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज एकाग्र होकर अपनी परेशानियों के विषय में विचार करें। किंतु समस्याओं को किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर न करें। आपका मन कुछ नए कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकता है। परिवार में आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृष- आज आपके ऊपर काम का दबाव अचानक से बढ़ सकता है। उधार दिए हुए धन की वापसी को लेकर समस्या हो सकती है। व्यवसाय में अपेक्षा के अनुसार धन लाभ नहीं होगा। पेटदर्द की समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों में टकराव देखने को मिल सकता है।

मिथुन- आज अपनी सेहत को लेकर अत्यधिक सजग रहेंगे। वैवाहिक जीवन अत्यंत सुखमय रहेगा। मित्रों की सलाह से लाभ होगा। आवश्यक कार्यों को कल पर न टालें। व्यवहार में विनम्रता के कारण लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे।

कर्क- आज महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पूर्वार्ध में कर लें। ऑनलाइन व्यवसाय से अत्यधिक लाभ मिल सकता है। राजनीति में आपका रुझान बढ़ सकता है। घर में मेहमान आ सकते हैं। निजी रिश्तों में दूरियां बढ़ने की संभावना है।

सिंह- आज निजी समस्याओं को लेकर आपको शुभचिंतकों से उत्तम सलाह मिल सकती है। व्यापार से आपको अपेक्षित लाभ मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आप अत्यधिक सक्रिय हो सकते हैं। मन में दूसरे कार्यों के कारण भटकाव हो सकता है।

कन्या- आज उच्च अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलेगी। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी अच्छी रहने वाली है। दिखावे के चक्कर में आपको नुकसान हो सकता है। वित्तीय मामलों को लेकर आप भाग्यशाली रहेंगे।

तुला- आज आप कुछ नया सीखने को लेकर उत्साहित रहेंगे। कोई विरोधी आपकी प्रशंसा कर सकता है। मन का भय दूर होगा। आप किसी पुराने केस को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

वृश्चिक- आज आपको योजनाओं से हटकर काम करना पड़ सकता है। आपके नए मित्र बन सकते हैं। आपके व्यक्तित्व से लोग अत्यधिक आकर्षित होंगे। पारिवारिक कामों में आपको धन खर्च करना पड़ेगा। अपने शत्रुओं को नजरअंदाज न करें।

धनु- आज अपनी क्षमता को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। अपने ज्ञान के दायरे को बढ़ाने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में अनुशासन कम हो सकता है। वैवाहिक जीवन अत्यंत सुखमय रहेगा। संतान के व्यवहार से आपका मन आनंदित रहेगा।

मकर- आज दिन की शुरुआत कुछ नकारात्मक होने की संभावना है। संतान के व्यवहार से मन आनंदित रहेगा। कार्यशैली में बड़ा सुधार कर सकते हैं। उच्च शिक्षा की परेशानियां दूर होंगी। माता-पिता से सलाह लेकर नया काम शुरू करें।

कुंभ- आज आप दूसरों की परेशानियों को समझकर उनकी सहायता करेंगे। कारोबार में आयवृद्धि होगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

मीन- आज आपको धैर्य रखना होगा। कार्यक्षेत्र के वातावरण से असहज हो सकते हैं। परिजनों के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। अति आत्मविश्वास के कारण नुकसान झेलना पड़ सकता है। व्यवसाय में अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।