16 फरवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष- आज वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। दिखावे पर अधिक खर्च करना उचित नहीं है। कानूनी विवादों को लेकर सावधानी रखें। परिवार में किसी बात को लेकर कलह हो सकती है। फालतू बातों में अपना समय बर्बाद न करें।
वृष- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जिम्मेदारियों के बीच स्वयं के लिए समय अवश्य निकालें। उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है। धन के मामले में अत्यंत भाग्यशाली रहेंगे। परिजनों की सेहत की चिंता हो सकती है।
मिथुन - आज विलासिता के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। रूढ़िवादी विचारों से बचें। तकनीक के प्रति आप थोड़े शौकीन रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का वातावरण रहेगा। छोटी दूरी की थकावटी यात्रा हो सकती है।
कर्क- आज परिवार को लेकर आप कुछ योजना बना सकते हैं। व्यवसाय में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने में लगे रहेंगे। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। अपनी कार्यशैली में परिवर्तन कर सकते हैं।
सिंह- आज बुरी संगत के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों से अपने संबंध अच्छे रखें। व्यवसाय में प्रलोभनों से बचें। अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। भूतकाल की बातों को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।
कन्या- आज कारोबार में वृद्धि होने की संभावना है। परिजनों के प्रति थोड़ा चिंतित रहेंगे। सुख के साधनों पर आप धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी की सलाह लेने से आपको लाभ होगा। प्रेम संबंधों को लेकर अत्यंत भावुक हो सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
तुला- आज सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपके मस्तिष्क में नए रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। परिवार में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होगी। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
वृश्चिक- आज कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। प्रेम संबंधों में परस्पर विश्वास में कमी होने की आशंका है, लेकिन साथ में समय बिताने से मन हल्का होगा। विदेश में रहने वाले परिजनों की चिंता हो सकती है। बुखार और शारीरिक कमजोरी महसूस होगी।
धनु- आज मेहनत का उत्तम परिणाम नहीं मिलेगा। स्वयं की गलतियों पर पर्दा न डालें। आपका मन किसी कारण अप्रसन्न रहेगा। उच्च शिक्षा में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। अटका हुआ धन वापस मिलने में कठिनाई होगी।
मकर- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बुद्धिमान लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक संबंधों की कटुता दूर होगी। पार्टनरशिप में किए गए व्यवसाय से आपको लाभ होगा।
कुंभ- आज कार्यक्षेत्र में अधूरे कार्य पूर्ण करने का दबाव रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोगों का विरोध करने से बचें। नए रोजगार की प्राप्ति हो सकती है।
मीन- आज शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। अपने निर्णयों को बार-बार न बदलें। संतान की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। मन में नए काम को लेकर थोड़ी शंका रहेगी। आपको अपने स्वाभिमान की चिंता हो सकती है। घरेलू कार्यों में फंसे रहेंगे।
