21 फरवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल 

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

मेष- आज विवाहेतर संबंधों को लेकर थोड़े आकर्षित हो सकते हैं। यद्यपि आपका विवेक सदैव आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको गलत लोगों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। स्वभाव में विनम्रता का भाव बनाकर रखें।

वृष- आज रुके हुए काम तेजी से पूरे कर लेंगे। अपनी कार्यक्षमता को सिद्ध कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। लोग आपकी विचारधारा से बहुत शीघ्र प्रभावित हो जाएंगे। बड़े भाई-बहनों के जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं।

मिथुन - आज व्यवसाय में सहयोगियों से सहायता ले सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का निराकरण होगा। निर्माण कार्यों में गति आएगी। अधीनस्थ कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे।

कर्क- आज भाग्य आपका साथ देगा। महिलाओं को अत्यधिक प्रशंसा मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता और गुरुओं का मार्गदर्शन लेते रहें। अपनी योग्यता को सिद्ध करने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

सिंह- आज अनावश्यक बातों पर त्वरित प्रतिक्रिया न दें। लोग आप से अत्यंत प्रभावित रहेंगे। कार्यक्षेत्र को लेकर थोड़े तनाव में हो सकते हैं। अपनी बातों को अच्छी तरह रख नहीं पाएंगे। व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च हो सकता है।


कन्या- आज अल्प परिश्रम से ही आपको अधिक अच्छे परिणाम मिल जाएंगे। पैतृक कारोबार में विस्तार हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। रूठे मित्रों को मनाने के लिए दिन अनुकूल है। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

तुला- आज आयात-निर्यात संबंधी कारोबार में वृद्धि होगी। अधिकारी आपसे अप्रसन्न हो सकते हैं। आप गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। परिजन आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी से झगड़ा हो सकता है।

वृश्चिक- आज व्यापार में नए समझौतों को लेकर सावधानी रखें। प्रेमीजन से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम मिलने से मन उत्साहित रहेगा। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में बड़ा धन लाभ होगा। अपनी गलतियों में सुधार करेंगे।

धनु- आज गूढ़ अध्यात्मिक चर्चाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। छोटे उद्योगों में घाटा हो सकता है। दांपत्य संबंध काफी रोमांटिक हो सकते हैं। अनजाने लोगों से ऑनलाइन लेनदेन सावधानी पूर्वक करें। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं।

मकर- आज बुजुर्ग लोग पुराने अनुभवों का स्मरण कर प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आय के वैकल्पिक स्रोत विकसित कर सकते हैं। व्यवसाय में अच्छे ग्राहकों के कारण आपके कारोबार में स्थिरता रहेगी।

कुंभ- आज कारोबार को स्थिर रखने के लिए उधार लेना पड़ सकता है। आपकी सामाजिक छवि काफी अच्छी रहेगी। तनाव युक्त परिस्थितियों से बचें। उटपटांग कार्यों में आपका मन उलझेगा। बेरोजगार लोगों को जॉब की चिंता हो सकती है।

मीन- आज का दिन कला-जगत से जुड़े लोगों के लिए विशेष है। कार्य थोड़े विलंब से पूर्ण होंगे। लव लाइफ काफी रोमांटिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।