17 फरवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष- आज शिक्षण कार्यों से जुड़े लोगों की प्रसिद्धि बढ़ेगी। आप लोगों की सहायता करने का प्रयास करेंगे। नए व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए आप प्रेरित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें।
वृष- आज महत्वपूर्ण कार्य देरी से पूरे हो सकते हैं। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। स्टॉक मार्केट में सावधानीपूर्वक निवेश करें। विदेश में रहने वाले लोगों को कुछ समस्या हो सकती है। बच्चों को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। कमर दर्द को लेकर समस्या हो सकती है।
मिथुन- आज कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर आप सोच-विचार करेंगे। साहसिक निवेश में आप रुचि ले सकते हैं। भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय लेंगे। संपत्ति विवाद के तूल पकड़ने की आशंका है।
कर्क- आज व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न हो इसका ध्यान रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निर्माण संबंधी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। घरेलू उपयोग के लिए वस्तुओं को खरीद सकते हैं। अपनी रुचि के अनुसार कार्य करना पसंद करेंगे।
सिंह- आज आपको अपने काम करने के तरीके को बदलने की आवश्यकता है। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। घर के लोगों से अपना व्यवहार अच्छा रखें। किसी जरूरत की वस्तु को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।
कन्या- आज आपके व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आज अत्यंत सजग रहेंगे। लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। काम में आ रही रुकावटों के कारण जो चिंता थी वो काफी हद तक दूर हो जायेगी।
तुला- आज रक्तचाप के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। अधिक मसालेदार और गरम भोजन का सेवन न करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना आपको भारी पड़ सकता है। मन में कुछ शंका पनपती रहेगी। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है।
वृश्चिक- आज आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आर्थिक लेन-देन के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों से आपको सहायता मिलेगी। अधूरे छोड़े हुए कार्यों को आज पुनः प्रारम्भ करने का प्रयास करेंगे।
धनु- आज आपके मन में प्रसन्नता और उत्साह का भाव रहेगा। ऑनलाइन भुगतान के दौरान सावधानी रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवन के प्रति सकारात्मकता बढ़ेगी। अपच के कारण एसीडिटी जैसी समस्या हो सकती है।
मकर- आज आपको किसी व्यापारिक यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी अनहोनी घटना का भय बना रहेगा। अनावश्यक बहसबाजी से दूर रहें। माता-पिता आप पर अविश्वास जतायेंगे। लोग आपके स्वाभिमान को चोट पहुँचा सकते हैं।
कुंभ- आज तत्परता के साथ काम पूरा करने पर आपका फोकस रहेगा। रिटेल व्यापार संबंधित कार्यों में अच्छी प्रगति होगी। आपके ऊपर लक्ष्यों को प्राप्त करने का दबाव रहेगा। कड़ी धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें, अन्यथा सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है।
मीन- आज युवाओं के विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है। बच्चों की सफलता से स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। धन की कमी के कारण समस्या होगी। निम्न रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। कारोबार में विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है।
