Jaunpur Murder : जौनपुर में चाकू मारकर युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में रविवार को चाकू मार कर युवक की हत्या कर शव को बगल के गांव मगरमू में स्थित तालाब पर फेंक दिया था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में बरसठी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी शुभम शुक्ला (26) घर के पास स्थित प्राइमरी स्कूल के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे वहीं पर मौजूद था।

लगभग 1 घंटे बाद कुछ बच्चों ने आकर उनके घर सूचना दिया कि शुभम शुक्ला गांव में स्थित एक पोखरी के पास खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भागते हुए वहां पहुंचे। परिजनों ने देखा कि एक चाकू सीने के बीचो-बीच पेट में लगा हुआ है और दूसरा चाकू नाभि के पास लगा हुआ है। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

घायल पड़े हु इस शुभम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां से चिकित्सकों बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों का मानना है कि घटना प्रेम प्रपंच में घटित हुई है। 

संबंधित समाचार