टी-20 विश्वकप 2026 : इंग्लैंड ने श्रीलंका को दी 51 रन से शिकस्त, सुपर 8 में जीत के साथ अंग्रेजों ने खोला खाता
पल्लेकेले। फिल साल्ट (62) की शानदार अर्धशतकीय पारी के बाद विल जैक्स (तीन विकेट) के साथ अन्य गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलतर इंग्लैंड ने रविवार को टी-20 विश्वकप में सुपर आठ मुकाबले में श्रीलंका को 51 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 146 रनों का सामान्य स्कोर बनाने के बावजूद श्रीलंका को 16.4 ओवरों में मात्र 95 रन पर ढेर कर दिया।
विल जैक्स को उनके हरफनमौला प्रदर्शन (21 रन और 22 रन पर तीन विकेट) के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 34 रन तक अपने पांच विकेट गंवा दिये। कप्तान दासुन शनाका ने हालांकि 24 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाये। लेकिन इसके बाद श्रीलंका की पारी को सिमटने में ज्यादा समय नहीं लगा।
महीश तीक्षणा (नाबाद 10), कामिंडु मेंडिस (13), दुनिथ वेल्लालेज (10) दहाई की संख्या में पहुंचने वाले अन्य बल्लेबाज रहे। इंग्लैंड की तरफ से विल जैक्स के तीन विकेटों के अलावा जोफ्रा आर्चर, लियाम डासन और आदिल राशिद ने दो-दो विकेट झटके। इससे आज यहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने फैसला लिया।
बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण के संघर्ष करते हुए नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाते रहे। इंग्लैंड को पहला झटका तीसरे ओवर में दुनिथ वेल्लालेज ने जॉस बटलर (सात) को आउट कर दिया। इसके बाद छठे ओवर में महीश तीक्षणा ने जैकब बेथेल (तीन) का शिकार किया। टॉम बैंटन (छह) रनआउट हुये। कप्तान हैरी ब्रूक 7 गेंदों में (14) और सैम करन (11) रन बनाकर आउट हुये।
इस दौरान फिल साल्ट ने एक छोर थामे रन बनाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। 15वें ओवर में इंग्लैंड का छठा विकेट फिल साल्ट के रूप में गिरा। उन्हें दुनिथ वेल्लालेज ने आउट किया। फिल साल्ट ने 40 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए 62 रनों की पारी खेली। विल जैक्स ने 14 गेंदों में चार चौके लगाते हुए 21 रन बनाये।
इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 146 रन का स्कोर बनाया।जेमी ओवरटन 10 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेल्लालेज ने तीन विकेट लिये। दिलशान मदुशंका, महीश तीक्षणा को दो-दो विकेट मिले। दुष्मंथा चमीरा ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इंग्लैंड ने इस तरह श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में लगातार 12वीं जीत दर्ज की।
