Good News: यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, लेखपाल पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां क्लिक कर करें आवेदन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लेखपाल की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश चयन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली हैं। जिसमें 7994 पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं, जो कि मार्च के पहले सप्ताह तक चलेंगे। सरकारी नौकरी पाने का सपना देख युवा इसके लिए upsssc.gov.in पर जानकारी ले सकते हैं।
इतनी मिलेगी सैलरीः
लेखपाल के पद पर भर्ती होने के बाद लेवल -3 की सैलरी 21,700 से लेकर 69,100 तक हैं।
लेखपाल पदों के लिए कौन कर सकता है आवेदनः
लेखपाल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) का वैलिड स्कोरकार्ड हो। अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से इंटरमीडिएट या इसके समकक्ष योग्यता हासिल की हो। न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट दी गई है।
एप्लीकेशन फीसः
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को फीस के रूप में मात्र 25 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।
ऐसे भरें आवेदनः
लेखपाल पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं।आवेदन की स्टेप्स निम्नलिखित हैं। यूपी लेखपाल भर्ती फॉर्म 2026 भरने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Applicant's Dashboard में जाकर यूपी पीईटी 2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉग इन करके आवेदन स्टेटस प्राप्त करें। इसके अलावा अभ्यर्थी फॉर्म को प्रिंट भी कर सकते हैं। इसके बाद Applicant Segment के अंतर्गत दिये गये Applicant's ashboard पर जाकर प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉग इन करें।
लॉग इन करने के उपरान्त अभ्यर्थी को सम्बन्धित विज्ञापन के सामने प्रदर्शित Modify Application बटन पर क्लिक कर वेरीफिकेशन कोड दर्ज करें । इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर/ Email पर एक OTP जायेगा। इस OTP को सबमिट करने पर अभ्यर्थी का भरा हुआ फार्म प्रदर्शित होगा। इसके बाद अभ्यर्थी फॉर्म को पूरा करके फीस जमा कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
