Gonda News: जमीनी रंजिश में खूनी संघर्ष, अधिवक्ता की मौत, तीन अन्य लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा : उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक अधिवक्ता की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि कर्नलगंज क्षेत्र के सुदाईपुरवा गांव में जमीन के विवाद को लेकर पहले मामूली कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। 

दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में धारदार हथियार से किए गए हमले में अधिवक्ता सुभाषचंद्र (59) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में मृत्यु हो गई। घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एएसपी के अनुसार एहतियातन मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है।  

संबंधित समाचार