रेल न्यूज : होली में श्रमशक्ति, शताब्दी व वंदेभारत में सफर का छोड़ दें इरादा, स्पेशल ट्रेनें ही सहारा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। होली में लाखों यात्रियों की भीड़ के कारण पहली मार्च से 10 मार्च तक श्रमशक्ति एक्सप्रेस, वंदेभारत और शताब्दी जैसी वीआईपी ट्रेनों में सीट चाहते हैं तो भूल जाइए। स्पेशल ट्रेनों में ट्राई कीजिये लेकिन ये ट्रेनें कब पहुंचेंगी, कुछ नहीं पता, ट्रेन में बैठ जाइए, जब पहुंच जाएं तो ऊपर वाले का शुक्र अदा करें।

होली के मौके पर 1 मार्च से 10 मार्च तक किसी ट्रेन में सीट या बर्थ नहीं है, नई दिल्ली, मुंबई और गुजरात से बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर आने वाली प्रमुख ट्रेनों (जैसे राजधानी, हमसफर, संपूर्ण क्रांति, सीमांचल, पूर्वोत्तर एक्सप्रेस. नई दिल्ली से कानपुर आने वाले श्रमशक्ति, स्वर्ण शताब्दी, शताब्दी, नई दिल्ली से वाराणसी या अयोध्या जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस में कोई सीट उपलब्ध नहीं है।

रेलवे ने 100 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं ताकि लोगों को सफर करने में कोई दिक्कत नहीं हो। नई दिल्ली से कोलकाता, पटना, भुवनेश्वर, गुवाहाटी आदि क्षेत्रों में जाने वाली कई ट्रेनों की प्रतीक्षा सूची भी बंद हो चुकी है। लंबी दूरी की ट्रेनें जैसे सूरत, दरभंगा, अहमदाबाद,, पटना आदि जा रही ट्रेनों की प्रतीक्षा सूची 300 के पार पहुंच चुकी है। 

तत्काल खुलते ही 2 सेकंड में बर्थ-सीट फुल

होली पर तत्काल कोटे से अधिक किराया देकर भी लोग आरक्षण कराना चाहते हैं लेकिन तत्काल कोटे पर ज्यादातर दलालों का कब्जा है, जैसे ही सुबह 10 बजे तत्काल कोटा खुलता है, 2 सेकंड में पूरी सीटें फुल हो जाती हैं। स्थिति ये है कि नीलांचल एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, कालका मेल आदि ट्रेनों में तत्काल कोटे से भी बर्थ मिलना मुश्किल हैं।

हालांकि रेलवे द्वारा कानपुर सेंट्रल, मुंबई, दिल्लिी, छपरा-सूरत, अहमदाबाद-दरभंगा, रक्सौल-उधना और दिल्ली-धनबाद जैसी विशेष होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं लेकिन ये ट्रेनें इतना अधिक समय ले रही हैं कि यात्री जल्द इनमें आरक्षण कराने से कतरा रहे हैं।

संबंधित समाचार