देवरिया : शिक्षक आत्महत्या मामले में लिपिक निलंबित, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरी बाजार विकास खंड स्थित एक विद्यालय के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के मामले में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिजनों की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में एक लिपिक को निलंबित कर जिलाधिकारी ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। 

मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर गठित जांच टीम की अध्यक्षता वे स्वयं करेंगे। टीम में एसडीएम सदर और डीआईओएस को सदस्य बनाया गया है। यह टीम पूरे प्रकरण की बिंदुवार जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आरोपित पटल सहायक संजीव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर अनियमितता या दोष पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।  

संबंधित समाचार