लखनऊ में आज से कौशल विकास कार्यशाला, 7 राज्यों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल करते हुए उप्र. कौशल विकास मिशन की ओर से 16 व 17 फरवरी को दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला-सह-प्री-ईसी बैठक आयोजित की जाएगी। गोमती नगर स्थित होटल सेंट्रम में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में उत्तर प्रदेश सहित लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार और झारखंड के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने रविवार को बताया कि बैठक में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयू-जीकेवाई 2.0) और आरसेटीआई (आरएसईटीआई 2.0) के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन होगा। वर्ष 2026 की वार्षिक कार्ययोजना (एएपी) को अंतिम रूप देने के साथ प्रशिक्षण लक्ष्यों और प्रशिक्षण उपरांत रोजगार से जोड़ने के मॉडल पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव (कौशल) करेंगे। इसमें विभिन्न राज्यों के एसआरएलएम, एसएसडीएम के वरिष्ठ अधिकारी, बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि तथा विशेषज्ञ संस्थानों के अधिकारी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें : 
होली पर चलेगी विशेष ट्रेन, गोरखपुर से सियालदह, आसनसोल के लिए कई ट्रेनों का भी किया जाएगा संचालन

 

संबंधित समाचार