एनएचएम संविदा कर्मियों का बकाया वेतन जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश भर में स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) व अन्य इकाइयों पर तैनात राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। करीब एक लाख कर्मचारियों का दिसंबर और जनवरी माह का लंबित वेतन जारी कर दिया गया है।

डॉ. पिंकी जोवल, प्रबंध निदेशक, एनएचएम ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को निर्देश दिए हैं कि फरवरी माह का वेतन भी कर्मचारियों को होली पर्व से पूर्व हर हाल में उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए आवश्यक वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रक्रिया तत्काल पूर्ण करने को कहा गया है।

इधर, संयुक्त एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने एमडी डॉ. पिंकी जोवल के इस निर्णय पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर वेतन भुगतान से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे पूरी निष्ठा से अपनी सेवाएं दे सकेंगे। त्योहार से पहले वेतन जारी होने से प्रदेश के करीब एक लाख संविदा स्वास्थ्यकर्मियों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें : Stock Market Today : एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, कमजोर शुरुआत के बाद सेंसेक्स,निफ्टी में उतार-चढ़ाव के साथ खुले बाजार

संबंधित समाचार