Ranji Final : 802 के विशाल स्कोर के बदौलत कर्नाटक ने किया क्वालीफाई, फाइनल में जम्मू से महामुकाबला 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ। स्मरण रविचंद्रन (127) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत कर्नाटक ने उत्तराखंड के खिलाफ दूसरी पारी में बुधवार को चौथे दिन छह विकेट पर 299 रन बनाकर अपनी बढ़त 802 रन पहुंचाते हुए रणजी फ़ाइनल में जगह पक्की कर ली।कर्नाटक का फ़ाइनल में जम्मू-कश्मीर से मुकाबला होगा जिसने इससे पहले बंगाल को दूसरे सेमीफाइनल में छह विकेट से हराया।

 कर्नाटक ने पहली पारी में 736 रन बनाये थे और उत्तराखंड को 233 रन पर समेट कर 503 रन की विशाल बढ़त हासिल कर ली। कर्नाटक ने उत्तराखंड से फॉलोआन न कराकर दूसरी पारी में खेलने का फैसला किया। 

कर्नाटक ने स्टंप्स तक छह विकेट पर 299 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त को 800 रन के पार पहुंचा दिया। सुबह उत्तराखंड ने पांच विकेट पर 149 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। 

आदित्य रावत ने नाबाद 45 रन बनाये। विद्याधर पाटिल और विजयकुमार व्याशक ने तीन-तीन विकेट लिए। कर्नाटक ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट 122 रन तक गंवा दिए थे लेकिन रविचंद्रन ने 127 और लोकेश राहुल ने नाबाद 70 रन बनाकर दिन की समाप्ति तक कर्नाटक को 299 रन तक पहुंचा दिया। 

ये भी पढ़ें : 
जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास: रणजी ट्रॉफी फाइनल में बनाई जगह, बंगाल को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात