टी20 विश्व कप 2026 : भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अहमदाबाद। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ऐडन मारक्रम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है।

उन्होंने कहा कि आज उनकी टीम में चार बदलाव किए गए हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला करते। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अक्षर पटेल टीम से बाहर रहेंगे।

टीमें :

दक्षिण अफ़्रीका (प्लेइंग XI): ऐडन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रियान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

संबंधित समाचार