हाई अलर्ट मोड ऑन! दिल्ली में लश्कर के संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद यूपी में टाइट सिक्योरिटी, होली-रमजान को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हुईं चौकन्नी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

पाकिस्तान व बांग्लादेश को होने वाली संदिग्ध कॉल पर भी बढ़ी निगरानी

लखनऊ, अमृत विचार: दिल्ली में आतंकी संगठन लश्कर के संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश भर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके तहत प्रदेश के प्रमुख संस्थानों के साथ ही भीड़भाड़ और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है, वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश को की जाने वाले संदिग्ध काल पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली में बीते दिन गिरफ्तार लश्कर के संदिग्ध आतंकियों ने कबूल किया है कि आईएसआई के इशारे पर चार महानगरों को निशाना बनाने की योजना थी। क्योंकि उत्तर प्रदेश से दिल्ली सटा हुआ है। इसके चलते पश्चिमी यूपी के साथ प्रदेश भर को अलर्ट कर दिया गया है। होली का पर्व निकट है, वहीं रमजान चल रहे हैं। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि असामाजिक तत्व दोनों पक्षों में वैमनस्य फैलाने के लिए गलत हरकतें कर सकते हैं। इसके चलते घनी और मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर विशेष तौर पर नजर रखने को कहा गया है। घनी आबादी वाले इलाकों में जो भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, उसकी सूचना निकट की पुलिस चौकी या थाने पर देने की अपेक्षा की गई है। इसके साथ ही ट्रेनों और बसों के साथ ही होटल और ढाबों पर भी चौकसी बरतने का निर्देश दिए गए हैं।

बार-बार विदेशों की यात्रा करने वाले भी रडार पर

पिछले कुछ दिनों में लगातार विदेश यात्रा करने वाले लोगों को भी खुफिया टीमों ने रडार पर ले लिया है। उनमें भी वह लोगों पर अधिक फोकस है, जिन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश की यात्रा की हैं। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों के खातों में अचानक धन आया है, उन्हें भी जांच के दायरे में लिया गया है।

संबंधित समाचार