Uttrakhand: धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने वाले लाल बाबा पर FIR...हिन्दू सम्मेलन के दौरान बोले थे अभद्र बोल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। अल्मोड़ा में हिन्दू सम्मेलन के दौरान समुदाय विशेष के खिलाफ विवादित बोल बोलने वाले लाल बाबा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बाबा पर धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

एसएसजे परिसर के सिमकनी खेल मैदान में बीते दिवस विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ था। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चों समेत भाजपा नेता और आरएसएस से जुड़े लोग मौजूद थे। इसी दौरान सम्मेलन में वक्ता के तौर पर लाल बाबा ने समुदाय विशेष के खिलाफ विवादित बोल पर विवाद खड़ा हो गया। 

बाबा ने खुले मंच से समुदाय विशेष के लोगों को उत्तराखंड छोड़ने और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर मारने की धमकी दी। वहीं, मामले का वीडियो भी इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। इधर, आयोजन समिति के संयोजक मनोज सनवाल ने बाबा के खिलाफ कोतवाली में तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार