Moradabad: फेमिली आईडी कार्ड है पूरे परिवार की एक पहचान, मोबाइल लिंक होना जरूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। फेमिली आईडी कार्ड पूरे परिवार की एक पहचान है। यह आधार-आधारित प्रक्रिया है। जिसमें परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड और उनसे लिंक मोबाइल नंबर जरूरी है। इसके लिए प्रक्रिया निशुल्क है और तहसील व ब्लॉक के माध्यम से फेमिली आईडी कार्ड जिले में बनवाया जा रहा है। इसके लिए निर्धारित पोर्टल पर आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा यदि आप खुद ऑनलाइन नहीं कर सकते, तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर जनसेवा केंद्र या साइबर कैफे पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।

फेमिली आईडी कार्ड परिवार के पहचान के लिए एक जरूरी दस्तावेज है। इससे कई सरकारी कार्यों में आसानी होती है। यह आधार-आधारित प्रक्रिया है, इसके लिए परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड और उनसे लिंक मोबाइल नंबर जरूरी है। इसमें उन लोगों को सहूलियत है जिनके पास राशनकार्ड हैं। उन्हें अलग से फेमिली आईडी बनवाने की जरूरत नहीं है।

जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह का कहना है राशनकार्ड स्वयं में परिवार का पहचान है। जिले में फेमिली आईडी बनवाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से जिलाधिकारी अनुज सिंह ने प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। जिससे लोगों को भटकना न पड़े।

ऐसे अपनाएं प्रक्रिया
: फेमिली आईडी कार्ड बनवाने के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन ''''Registration'''' या ''''Sign in to continue'''' पर क्लिक करें
:: मोबाइल नंबर और आधार का उपयोग करके पंजीकरण करें।
:: ई-केवाईसी मुखिया का आधार नंबर डालें। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरकर सत्यापित करें।
:: फैमिली आईडी कार्ड बनवाने के लिए प्रदेश के आधिकारिक पोर्टल https://familyid.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
:: आधार-आधारित प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है।
:: पोर्टल पर जाकर ''''Registration'''' या ''''Sign in to continue''''पर क्लिक करें
:: ई-केवाईसी: परिवार के मुखिया का आधार नंबर डालें। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरकर सत्यापित करें।
: सदस्यों को जोड़ने के लिए सदस्यों का विवरण (आधार नंबर, नाम, संबंध) जोड़ें। सभी सदस्यों का आधार ओटीपी के माध्यम से सत्यापित होना अनिवार्य है।
:: पता और सबमिट: अपना पता दर्ज करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
:: वेरिफिकेशन: इसके बाद, लेखपाल या संबंधित अधिकारी द्वारा सत्यापन के बाद फेमिली आईडी जारी कर दी जाती है।


अन्य जरूरी बातें

- राशन कार्ड: यदि आप राशन कार्ड धारक हैं, तो आपका राशन कार्ड ही फैमिली आईडी होगी।

- यह कार्ड सरकारी योजनाओं (जैसे- पेंशन, छात्रवृत्ति, किसान सम्मान निधि) का लाभ लेने में सहायक है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात