50 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार, विशेष ऑपरेशन के तहत वाराणसी पुलिस ने दबोचा  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी गो-तस्कर को वाराणसी के लोहता से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ चंदौली में दो वर्ष पूर्व एफआईआर दर्ज की गई थी। तभी से फरार चल रहा था। आरोपी पर पुलिस ने इनाम घोषित किया था। एसटीएफ के मुताबिक बुधवार देर रात को विशेष ऑपरेशन के दौरान आरोपी मो. अशरद को गिरफ्तार किया गया है।

एसटीएफ के डिप्टी एसपी शैलेश प्रताप सिंह के मुताबिक पकड़ा गया गो-तस्कर मो. अशरद वाराणसी स्थित सिगरा के लहंगपुरा का रहने वाला है। उसके खिलाफ चंदौली में दो वर्ष पूर्व गो-तस्करी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बुधवार देर रात को सूचना मिली कि मो. लोहता के धमरियों मैदान के पास है। वह भागने की तैयारी कर रहा है। टीम ने घेराबंदी कर रात 10 बजे दबोच लिया। 

पूछताछ में सामने आया कि वह दबंग किस्म का अपराधी है और क्षेत्र में लोगों को धमकाने व मारपीट करने के मामलों में आरोपी है। वर्ष 2020 व 2021 में उसके खिलाफ थाना सिगरा में मारपीट के मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 में चन्दौली के कोतवाली क्षेत्र में तीन वाहनों से 34 गो-वंशीय पशुओं की बरामदगी के मामले में उसके गिरोह के तीन तस्कर गिरफ्तार हुए थे। उसी प्रकरण में अरशद का नाम प्रकाश मंं आया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। आरोपी को चंदौली थाने के मामले में दाखिल कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : 
शैक्षिक भ्रमण सर्वांगीण विकास में सहायक: बीएसए, पहले चरण में 231 छात्राएं शामिल 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद बोले- यौन शोषण मामले में सच सामने लाने को नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं
मुरादाबाद में तेंदुआ दिखने से हड़कंप: चार घंटे बाद पकड़ा, घर के बाथरूम में बैठा था Leopard
निवेश और नवाचार के साथ आगे आए उद्योग... प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय कंपनियों से बजट में हुई घोषणाओं का लाभ उठाने का किया आग्रह
मुजफ्फरनगर : पिता की हत्या के मामले में नाबालिग बेटी का प्रेमी गिरफ्तार, नींद की गोलियां मुहैया कराने का आरोप
कॉर्डेलिया क्रूज मामला : दिल्ली हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई को दी मंजूरी