शैक्षिक भ्रमण सर्वांगीण विकास में सहायक: बीएसए, पहले चरण में 231 छात्राएं शामिल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण गुरुवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक और स्वदेश मिल्क प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पीयूष उपाध्याय ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। पहले चरण में 231 छात्राएं रवाना हुईं।

जनपद के 15 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की लगभग 1900 छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं निर्धारित तिथियों में भ्रमण में शामिल होंगी। शासनादेश के तहत सुरक्षा के लिए प्रत्येक बस में दो महिला पुलिस कर्मियों और चिकित्सकीय टीम की व्यवस्था की गई है। बीएसए नवीन कुमार पाठक ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण से छात्राओं को व्यावहारिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक ज्ञान का प्रत्यक्ष अनुभव मिलता है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक है।

पीयूष उपाध्याय ने बताया कि उनकी संस्था को करीब 400 बालिकाओं को स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराने का अवसर मिला है, जो उनके आत्मविश्वास और सपनों को संबल देने का प्रयास है। इस अवसर पर डेटॉल हाइजीन एजुकेशन कार्यक्रम के प्रोजेक्ट ऑफिसर दिलीप सिंह, एमिली पॉल और डिस्ट्रिक्ट लीड अतुल तिवारी ने एक्सपोजर विजिट पर जा रही बालिकाओं को हाइजीन किट वितरित की। 

कार्यक्रम में जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) पुनीत मणि त्रिपाठी, ईएमआईएस इंचार्ज पंकज कुमार वर्मा, जिला समन्वयक पीएम पोषण पीयूष श्रीवास्तव, नंदन पाण्डेय, वार्डेन पूनम मिश्रा, विभा मिश्र, अभिषेक सिंह, चंद्रमौली मिश्रा, हरिशंकर मिश्रा, रामप्रकाश, राहुल शुक्ला और हृदेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : 
वैश्विक मंच पर यूपी टूरिज्म का जलवा: ITB Berlin-2026 में सांस्कृतिक विरासत, प्रमुख स्थलों और आधुनिक पर्यटन का भव्य प्रदर्शन 

 

 

 

 

संबंधित समाचार