27 फरवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष- आज आपको अपने कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान करेंगे। सहकर्मी आपकी सहायता करेंगे।
वृष- आज सत्पुरुषों से संपर्क बढ़ेगा। विनम्र व्यवहार के कारण व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।
मिथुन - आज आपका काम में मन नहीं लगेगा। अनावश्यक विचारों से स्वयं को बचाएं। शांत और धैर्यवान होकर समस्या का समाधान खोजें।
कर्क- आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। व्यापार में बड़ी साझेदारी होगी। शरीर में थकावट व ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे।
सिंह- आज व्यवसाय में धन लाभ हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
कन्या- आज अनुभवी लोगों की राय से लाभ होगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण पा लेंगे। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित रहेंगे।
तुला- आज अनावश्यक यात्रा न करें। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होना पड़ सकता है। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं।
वृश्चिक- आज वैवाहिक जीवन बेहद रोमांटिक रहेगा। आपके उदार व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
धनु- आज व्यवसाय में वृद्धि के लिए निवेश कर सकते हैं। एकाग्रचित्त होकर अपने काम पर ध्यान दें। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर- आज राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। अधिकारीगण आपकी विचारों को तवज्जो देंगे।
कुंभ- आज कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व कम होगा। कानूनी पचड़ों में घिरने की आशंका है। कोई नया काम शुरू न करें।
मीन- आज कारोबार में नव प्रयोग करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। छात्रों को बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी।
