नहीं हुआ सीएम योगी के आदेश का पालन... होली से पहले वेतन ने मिलने से एनएचएम कर्मचारियों में नाराजगी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : होली से पहले वेतन भुगतान के निर्देश के बावजूद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों के खातों में अब तक वेतन नहीं पहुंचा है। इससे राजधानी में कार्यरत करीब 2500 कर्मचारियों की होली फीकी पड़ने की आशंका है। कर्मचारियों ने इसे लेकर आक्रोश जताया है।

लखनऊ में एनएचएम के तहत लगभग 500 नर्स, वार्ड ब्वॉय सहित करीब 2500 अन्य स्वास्थ्यकर्मी विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात हैं। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन न मिलने से वे आर्थिक और मानसिक दबाव झेल रहे हैं। घरेलू खर्च चलाने और बैंक की मासिक किस्त जमा करने में कठिनाई हो रही है।

कर्मचारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने होली से पहले वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद अभी तक किसी के खाते में राशि नहीं पहुंची है। पर्व के नजदीक आते ही कर्मचारियों की चिंता बढ़ती जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि वेतन भुगतान की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि सोमवार तक सभी कर्मचारियों के खातों में वेतन पहुंचने की संभावना है।

 

संबंधित समाचार