03 मार्च का इतिहासः आज के दिन ही शुरू हुई थी भारत-पाकिस्तान युद्ध की शुरुआत
नई दिल्लीः भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है। 1575-मुग़ल बादशाह अकबर ने तुकारोई की लड़ाई में बंगाली सेना को हराया था।
1707- भारत के मुग़ल बादशाह औरंगजेब का निधन।
1839- भारतीय उद्योगपति जमशेद जी टाटा का जन्म।
1939- महात्मा गाँधी, भारत के मुंबई शहर में निरंकुश शासन के विरोध में तेज़ी लाये।
1955- प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जसपाल भट्टी का जन्म।
1971- भारत-पाकिस्तान युद्ध की शुरुआत हुई।
1976- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक राइफ़लमैन संजय कुमार का जन्म।
1999- अब्दुल रहमान अरब मूल के ऐसे प्रथम व्यक्ति बने जिन्हें इस्रायली सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया।
2000- अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण द्वारा क्रोएशिया के जनरल तिहोमिर ब्लास्किय को 45 साल क़ैद की सज़ा।
2002- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जी.एम.सी. बालायोगी का निधन।
2005- यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यूशचेंकों की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय रक्षा परिषद ने इराक से अपने सैनिक वापस बुलाने का निर्णय लिया।
2006- फिलीपींस में आपातकाल हटा।
2007- पाकिस्तान ने हत्फ़-2 अब्दाली बेलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
2008- मेघालय में नई विधानसभा के लिए चुनाव में 75 प्रतिशत मतदान हुआ। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के केन्द्र सरकार ने धन लक्ष्मी नामक नई योजना शुरू की।
2009- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्मार्ट यूनिट योजना को लांच किया।
2015- बाल साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार डा. राष्ट्रबंधु का निधन।
2023- पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय राजनीतिज्ञ और लोकसेवी सत्यब्रत मुखर्जी का निधन।
