Amethi News: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

अमेठीः अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुकुल बाजार रोड क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुसाफिरखाना थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विवेक सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला व बच्चों की पहचान के लिए आसपास के गांवों में सूचना भेजी गई है। एसएचओ ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष के करीब होगी। मृतक बच्ची की उम्र तीन वर्ष के आसपास है जबकि घायल लड़के की उम्र लगभग छह वर्ष है।

मुसाफिरखाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सक हिंदेश द्विवेदी के मुताबिक बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस एक अज्ञात महिला व उसके दो बच्चों को लेकर अस्पताल आयी, जिनमें महिला और एक बच्ची की मौत हो चुकी थी जबकि लड़का गंभीर रूप से घायल था। लड़के को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय गौरीगंज ले जाया गया है। 

संबंधित समाचार